कानपुर

 

आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्त संगठन द्वारा आज जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर मेट्रो स्टेशनों के नाम अमर शहीद बलदानियों व क्रांतिकारियो के नाम पर रखने की मांग की गई है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस बेदी ने कहा की कानपुर नगर में बन रही मेट्रो के स्टेशनो का नाम क्रांतिकारियों के नाम पर किया जाए। जिलाधिकारी को सम्बोधित करते हुए संस्था के लोगों ने कहा कि कुछ क्रांतिकारी शहीदों के नाम पर पहले से ही शहर में चौराहे स्थापित है।वहां पर बनने वाले मेट्रो स्टेशनों के नाम स्वत: ही उन वीरों के नाम पर होने चाहिए नवीन मार्केट पूर्व में सरदार भगत सिंह चौराहा के नाम से नामांकित है। फूल बाग चौक श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जी के नाम पर है।अन्य मेट्रो स्टेशनों के नाम जैसे कि चंद्रशेखर आजाद जी,नाना राव तात्या टोपे,सरदार उधम सिंह, अशफ़ाकउल्ला खान,पंडित राम प्रसाद बिस्मिल,सरदार करतार सिंह शर्मा जी,राजगुरु एवं सुखदेव के नाम पर इन सभी मेट्रो स्टेशनों का नामकरण किया जाए।संस्था ने जिला अधिकारी को ज्ञापन देते हुए विज्ञापन को प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *