कानपुर
संत समाज व प्रशासनिक अधिकारीयो के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले प्रदीप तिवारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर आज स्वामी मनोजानंद जी महाराज व अन्य संतों में जिलाधिकारी कार्यालय पर अनशन शुरू किया। इस अनशन में स्वामी मनोज आनंद महाराज के साथ-साथ कानपुर के संत महात्मा मौजूद थे। इस अनशन का नेतृत्व करते हुए स्वामी मनोजानंद जी महाराज ने कहा कि एक अधर्मी जिसका नाम प्रदीप तिवारी है उसने संत समाज के ऊपर अशोभिनी भाषा का प्रयोग करते हुए अभद्र व्यवहार किया है साथ ही प्रशासनिक के खिलाफ बयान देते हुए आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर पूर्व में वह जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र दे चुके हैं तथा कार्यवाही की मांग भी की थी परंतु कोई भी कार्यवाही न होने पर आज वह अनशन पर बैठ गए हैं।स्वामी मनोजानंद जी महाराज ने कहा कि अगर जल्द ही अधर्मी प्रदीप तिवारी के खिलाफ कोई कार्रवाई जिला प्रशासन नहीं करता तो वह लोग इस आंदोलन को और तेज करेंगे तथा प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे ।
