कानपुर 28 जुलाई 2025
*”सांसद डिंपल यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी निंदनीय – भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश पाल”*
ऑल इंडिया इमाम संगठन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी द्वारा सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ सार्वजनिक मंच से की गई आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी ने तीव्र विरोध जताया है। इस संबंध में आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने कहा कि “यह बेहद शर्मनाक है कि एक सांसद महिला के खिलाफ उनके साड़ी पहनने को नग्नता का प्रतीक बताया इस प्रकार की भाषा का प्रयोग सार्वजनिक रूप से किया गया और समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस पर मौन है। अखिलेश यादव यदि सत्ता पाने की लालसा में अपनी ही पत्नी का अपमान सहन कर सकते हैं, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों और पारिवारिक मर्यादाओं का भी घोर उल्लंघन है।”
श्री पाल ने आगे कहा कि “अगर ऐसी टिप्पणी किसी अन्य धर्म के धर्माचार्य ने की होती, तो सपा के मुस्लिम नेताओं ने आसमान सिर पर उठा लिया होता। लेकिन चूंकि यह बयान एक मौलाना ने दिया है, इसलिए समाजवादी पार्टी का कोई भी नेता कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं कर पा रहा। यह दोहरे मापदंड का स्पष्ट प्रमाण है।”
भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी महिलाओं के सम्मान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। ऐसे मौलाना जो समाज में नफरत और महिला विरोधी विचार फैलाते हैं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि “यह केवल एक महिला सांसद का नहीं, बल्कि पूरे देश की महिलाओं के आत्मसम्मान का मामला है। भाजपा इसे हल्के में नहीं ले सकती।
भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।
श्री पाल ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि या तो सपा मुखिया अपनी पत्नी के सार्वजनिक किए गए अपमान के लिए मौलाना के विरुद्ध fir कराएं या फिर इस्लाम के कायदे अनुसार मस्जिद में बुर्का पहना कर ले जाएं
श्री पाल ने मौलाना की अभद्र टिप्पणी पर हमलावर दिखे और कहा कि यह अभद्र टिप्पणी यह बताती है कि मौलाना को सिर्फ इस्लाम से मतलब है उनके लिए हिन्दू सिख बौद्ध ईसाई आदि कुछ भी नहीं है
ऐसे मौलानाओं के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ।
प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *