आज 7 अगस्त
*भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्षश्री अनिल दीक्षित ने रक्षाबंधन पर बहनों को स्वदेशी उपहार देने व अमेरिकन समान के बहिष्कार का आवाहन किया।*
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की एक अति आवश्यक बैठक जिला कार्यालय नवीन मार्केट में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष श्री अनिल दीक्षित ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनमानस से आवाहन किया कि पुरातन काल से हमारी परम्परा चली आ रही की हम रक्षा बंधन पर अपनी बहनों को उपहार देते है। जिस प्रकार अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप लगातार भारत पर टैरिफ बढ़ाकर भारत को दवाब में लेने की कोशिश कर रहे ।पर वो भूल जाते है है आज के भारत का नेतृत्व मोदी जी जैसे सशक्त नेता के हाथ में जो न झुकेंगे न दबेंगे,हम सभी कार्यकर्ताओं व सभी भारतीयों का भी कर्तव्य है कि हम अपने देश की आन बान शान के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहे और इसकी शुरुआत हम सब देशवासियों को अमेरिकन कंपनियों और उनके बने समान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करना चाहिए और इसकी शुरुआत हम रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को स्वदेशी कारीगरों स्वदेशी कंपनियों में बने उपहार अपनी बहनों को दे कर करना चाहिए।
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा कानपुर उत्तर अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि रक्षाबंधन की पूर्व संध्या 8 अगस्त को दोपहर 11 बजे भारतीय जनता पार्टी की बहने देश के सैनिकों पूर्व सैनिकों को कारगिल पार्क मोतीझील में राखी बांधेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर,जितेंद्र विश्वकर्मा राजू जनमेजय सिंह, सीमा एमबीए दीपक सिंह रोहित साहू,मनीष त्रिपाठी,रीना मिश्रा प्रभाकर, अवस्थी,श्याम कुमार रामकुमार सिंह,रवि पांडे,अधिराज सिंह चंदेल आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *