*रक्षाबंधन पर्व से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्यवाही, 57 नमूने जांच हेतु भेजे गए, 5.67 लाख के खाद्य पदार्थ सीज*

 

07 अगस्त 2025 कानपुर नगर।

 

 

जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आगामी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनज़र शुद्ध एवं मिलावट रहित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में लगातार प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-11 श्री संजय प्रताप सिंह किन पाँच टीमों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 57 खाद्य नमूने संग्रहित किए।

 

इनमें प्रमुख रूप से बूंदी लड्डू, बेसन, पेड़ा, खोया, छेना मिठाई, मिश्रित दूध, पनीर एवं बर्फी शामिल हैं।

 

नमूना संग्रह के प्रमुख स्थान:

 

लोकमान मोहाल, कैनाल रोड

 

शास्त्री नगर, काकादेव

 

एलआईजी-70, अम्बेडकर नगर

 

लक्ष्मण पार्क, गांधी नगर

 

बारादेवी चौराहा

 

ब्रह्मनगर

 

ब्लॉक एच, किदवईनगर

 

बेकनगंज

 

सजेती, मेन रोड

 

 

नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है, जिनकी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

*संदेहास्पद सामग्री को किया गया नष्ट*

 

पनकी रोड, कल्याणपुर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 10 किग्रा खोया, 10 किग्रा बर्फी तथा 400 अदद सफेद रसगुल्ला को संदेह के आधार पर तत्काल नष्ट कराया गया।

 

 

 

 

*सीज खाद्य सामग्री का विवरण*

 

(अनुमानित मूल्य ₹5.67 लाख):

 

खाद्य सामग्री मात्रा अनुमानित मूल्य

 

मलाई बर्फी 800 किग्रा ₹2,40,000/-

प्योर मिल्क केक 950 किग्रा ₹2,85,000/-

लिक्विड ग्लूकोज 400 किग्रा ₹18,000/-

नैना ब्रांड मिठाई 80 किग्रा ₹24,000/-

 

 

*कुल सीज मात्रा:* 2230 किग्रा | अनुमानित मूल्य: ₹5,67,000/-

 

निरीक्षण के दौरान नौबस्ता क्षेत्र स्थित एक मिठाई निर्माण इकाई में अत्यंत अस्वच्छ परिस्थिति में मिठाई बनाते हुए पाया गया, जहाँ से उक्त सभी खाद्य पदार्थ सीज किए गए।

खाद्य कारोबारकर्ता को निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से स्थगित करते हुए परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *