कानपुर

 

रक्षा बंधन पर्व पर भाजपा महिला मोर्चा कानपुर उत्तर द्वारा पूर्व सैनिकों को राखी बांधकर किया सम्मान

 

 

आज भाजपा कानपुर उत्तर जिले के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बहनों ने रक्षा बंधन पर्व की पूर्व संध्या पर कारगिल पार्क, मोतीझील पहुँचकर पूर्व सैनिकों को रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे आरंभ हुआ, जिसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्त्रियाँ एवं पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने कहा कि “रक्षा बंधन हिंदू भाई-बहनों के लिए गौरव का पर्व है।” बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनसे अपनी रक्षा का संकल्प लेती हैं। उन्होंने बताया कि इस पर्व का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है। जब राक्षसों से देवताओं के राजा इंद्र परास्त होने लगे, तब वे अपने गुरु बृहस्पति के पास पहुंचे। गुरु ने सलाह दी कि यदि कोई अभियंत्रित (सिद्ध) रक्षा सूत्र बांध दे तो युद्ध में विजय प्राप्त की जा सकती है। तब इंद्र की पत्नी ने उनके हाथ में अभियंत्रित रक्षा सूत्र बांधा और वे युद्ध में विजयी हुए। तभी से यह पर्व परंपरागत रूप से मनाया जाता है।

श्री पाल ने द्वापर युग का एक और प्रसंग सुनाते हुए रक्षा बंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब श्रीकृष्ण का अंगूठा सुदर्शन चक्र चलाते समय घायल हो गया, तब द्रौपदी ने अपने आंचल का टुकड़ा फाड़कर उनके घाव पर बांध दिया। इस उपकार का बदला श्रीकृष्ण ने द्रौपदी के चीरहरण के समय उनकी लाज बचाकर चुकाया। यह प्रसंग दर्शाता है कि रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं, बल्कि विश्वास और कर्तव्य का प्रतीक है।

भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने इस अवसर पर कहा कि “हमारे सैनिक सरहद पर रहकर अपने जीवन की परवाह किए बिना देश और हम सभी नागरिकों की रक्षा करते हैं।”उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन सिर्फ बहनों की रक्षा का ही पर्व नहीं बल्कि देश की रक्षा , पर्यावरण की रक्षा और आज के वर्तमान में हम सबको देश की आर्थिक रक्षा की भी आवश्यकता है इसलिए हम सब देशवासियों को अमेरिकन कंपनियों और उनके द्वारा बनाए गए समानों का बहिष्कार कर देश की आर्थिक रक्षा करने की भी शपथ लेनी चाहिएऔरआज महिला मोर्चा की बहनों द्वारा पूर्व सैनिकों को राखी बांधना उनके प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है।

कार्यक्रम मेंप्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, युवामोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा केडीए बोर्ड मेंबर प्रमोद अग्रहरि बॉडर्र जिला उपाध्यक्ष रंजीता पाठक,सीमा एमबीए, आशा पाल, प्रमोद विश्वकर्मा अनुप्रिया दोषी,सुनीता गौड़,पूनम कंवर,रीना मिश्रा,राधा सैनी,पूनम यादव पूर्व पार्षद जितेंद्र सचान,प्रशांत त्रिपाठी मनोज प्रधान,,मनीष त्रिपाठी, रामकुमार सिंह,मनोज अग्रवाल, श्याम कुमारसहित सभी ने मिलकर सैनिकों के सम्मान और देश की रक्षा के संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *