आज श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव के मद्देनज़र मतदान केंद्र डीएवी कॉलेज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक विषयों पर चर्चा की व चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु की गई सुरक्षा तैयारियों का जायज़ा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अनुशासन बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन पर चर्चा की गई।मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस बल की संख्या, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
सीसीटीवी कैमरा एवं निगरानी व्यवस्था की कार्यप्रणाली की जांच की गई।सभी संबंधित अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सजग रहने के निर्देश दिए गए।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मौजूद रहे।
