स्वतंत्रता दिवस पर एसीपी कलेक्टरगंज का सघन चेकिंग अभियान, होटलों की गहन जांच

 

कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एसीपी कलेक्टरगंज आशुतोष सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ कलेक्टरगंज और हरबंस मोहाल थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

 

इस दौरान इलाके के होटलों की बारीकी से तलाशी ली गई और एक से ज़्यादा दिनों से रुके लोगों से पूछताछ की गईं।

पुलिस ने होटल संचालकों को कड़ाई से निर्देश दिए कि वे ठहरने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पूरी जानकारी, पहचान पत्र सहित, रजिस्टर में दर्ज करें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें। ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *