*स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय द्वारा पश्चिम मुख्यालय थाना कल्याणपुर में ध्वजारोहण किया गया*

 

आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी महोदय द्वारा थाना कल्याणपुर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर महोदय ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीर सपूतों की कुर्बानियों की याद दिलाता है।

 

महोदय ने कहा कि हमें अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करने और देश की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की आवश्यकता है।महोदय ने उपस्थित पुलिस कर्मी से अपील की कि वे अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और देश की प्रगति में योगदान दें। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरण किया गया |

 

ध्वजारोहण समारोह में अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर तथा अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *