स्वतंत्रता दिवस पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने झंडा फहराया व देश भक्ति के गीत पर कार्यक्रम का आयोजन किया
कानपुर, आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राम कुमार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया पूर्व विधायक, संस्थापक /प्रबंधक ने बी०जी० पब्लिक स्कूल जाजमऊ कानपुर, भारती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विमान नगर अहिरवां कानपुर मनोहर लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज देवारा कला, तारारानी कान्वेंट स्कूल देवराखुर्द,मनोहर लाल इंटर कॉलेज सरोसी,मनोहर लाल डिग्री कॉलेज फॉर टीचर एजुकेशन सरोसी उन्नाव में झंडा फहराया एवं स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डालते हुए शुभकामनाये दी साथ ही साथ मनोहर लाल इंटर कॉलेज सरोसी स्थित अपने पिता स्वर्गीय मनोहर लाल पूर्व मंत्री पूर्व सांसद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया ! नन्हे मुन्ने बच्चों ने देश की आजादी के जिन लोगों ने बलिदान दिया है उनको याद अपनी प्रतिभाओं की द्वारा लोगों को जागरूक करने का कार्य किया साथ ही साथ देसी सुरक्षा मे जो जवान अपनी जान की बाजी लगाकर देश सुरक्षा में लगे हुए हैं उनके लिए भी गीत गए।
