सपा ग्रामीण कार्यालय में 79वी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर बधाई दी

 

 

 

कानपुर, आज समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय नवीन मार्केट परेड कानपुर नगर में देश की 79 वीं स्वतंत्रता दिवस पर पार्टी महामंत्री जितेन्द्र कटियार ने ध्वजारोहण कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को बधाई दी। और देश को आजाद कराने में वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन बलिदान, संघर्ष, और गौरव का साक्षी है । हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी कुर्बानियां देकर गुलामी से देश को आजाद कराया था हम सभी को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए देश की रक्षा करनी है । कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर के सिंह,हरीकुशवाह, सोमेन्द्र शर्मा,योगेन्द्र कुशवाह,नरेन्द्र सिंह,हर्षित सिंह, रज्जन पासी, मुकेश यादव,शिवम पाल, अतुल त्रिपाठी राजीव अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *