सपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत
कानपुर,आज दिनांक 15 अगस्त 2025 राम कुमार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया पूर्व विधायक द्वारा उन्नाव जनपद के सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ श्याम लाल पाल प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी व सैनिक प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सरन का लखनऊ से कानपुर जाते समय उन्नाव में स्वागत किया गया। रामकुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कानपुर देहात लखनऊ की ओर जाते हुए वरिष्ठ नेताओं का भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया गया एवं गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राहगीरों को फल वितरण भी किया गया आगे कहा कि समाजवादी पार्टी समाजवाद को लेकर चलती है ना कोई जाति न कोई धर्म केवल इंसानियत के लिए काम करती है लेकिन कुछ कृपा बरसता करते हम लोगों में दीवार खड़ी करने का काम कर रहे हैं ऐसा नहीं होगा जब तक अखिलेश यादव की हाथों में समाज की जिम्मेदारी है एवं वरिष्ठ नेताओं को जलपान के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष व सैनिक प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कानपुर के लिए रवाना हुए।
