न्यायालय के आदेश पर वारंटी पर फरार अभियुक्त को जीआरपी ने घर से सुबह दबोचा

पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा की लगातार मॉनिटरिंग व निर्देश के क्रम में रेल में हो रही चोरी व छिनैती की घटनाओं को रोकथाम और अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण एवं वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 22 अगस्त को थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल पर स्पेशल क्रिमिनल केस संख्या 307/ 2018 मुकदमा संख्या 485 / 2018 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट में माननीय न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 21 कानपुर नगर से प्राप्त एन बी डब्लू आदेश के क्रम में एक वारंटी अभियुक्त शुभम पुत्र सुरेश निवासी जेके मंदिर , लोहारन भट्टा थाना काकादेव , जिला कानपुर नगर उम्र 26 वर्ष को सुबह 9:30 बजे उसको घर के बाहर से गिरफ्तार किया जो काफी समय से फरार था अभियुक्त से पूछताछ कर उस पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया ।

वारंटी अभियुक्त का नाम पता :

अभि0- शुभम पुत्र सुरेश निवासी जेके मंदिर लोहारन भट्टा, थाना काकादेव , जिला कानपुर नगर उम्र 26 वर्ष ।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण :

1. ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ।
2. उप निरीक्षक अर्पित तिवारी , प्रभारी चौकी जीआरपी झींझक थाना , जीआरपी कानपुर सेंट्रल ।
3. उप निरीक्षक अरविंद कुमार , उप निरीक्षक अजीत प्रताप, जीआरपी कानपुर सेंट्रल ।
4. हेड कांस्टेबल अभय प्रताप सिंह , हेड कांस्टेबल बृजेश शर्मा , हेड कांस्टेबल अमित कुमार सिंह , हेड कांस्टेबल मोहम्मद वैश खान , हेड कांस्टेबल सोहेल खान , हेड कांस्टेबल विशाल सिंह , थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ।
5. कांस्टेबल आनंद कुमार , कॉन्स्टेबल धीरज कुमार , कांस्टेबल अनूप प्रजापति , कांस्टेबल शशिकांत सिंह , कांस्टेबल जितेंद्र साहू , थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *