खानकाहे हुसैनी ने मखदूम शाह आला में चादर पेश की।
=================================
कानपुर 22 अगस्त खलीफा ए गरीब नवाज़,शहंशाह ए कानपुर, कुत्बे रब्बानी ज़िल्ले सुबहानी, शेख अलाउल हक़ उद्दीन, मोहम्मद युसुफ अल मारुफ मखदूम शाह आला (रह०अलै०) का 667वां सालाना उर्स मुबारक के मौके पर खानकाहे हुसैनी के खादिमों ने सुल्तान ए कानपुर मखदूम शाह आला के दरबार में चादर व गुलपोशी इत्र पेश कर अल्लाह से अपने हबीब मौला अली मखदूम शाह आला के सदके मे हमारे कानपुर में अमनों अमान कायम रहने, हमारे प्यारे शहर को किसी की नज़र न लगे, कानपुर में खुशहाली तरक्की देने, अमन के दुशमनों पर कुदरती कहर नाज़िल करने, कानपुर के बच्चों को इल्म की दौलत से नवाज़े, हमारे मुल्क सूबे व शहर में सुख शांति का राज होने की दुआ की खादिम खानकाहे हुसैनी के साथ मखदूम शाह आला के दरबार में मौजूद सैकड़ो अकीदतमंदों ने आमीन आमीन कहा।
चादर व दुआ में खादिम खानकाहे हुसैनी इखलाक अहमद डेविड चिश्ती, परवेज आलम, एजाज रशीद, शफाअत हुसैन, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद हफीज, हाजी गौस रब्बानी, मोहम्मद जावेद, अबरार अहमद, अफज़ाल अहमद आदि लोग मौजूद थे।
