दिनाक 25:08:2025

 

*पूर्व मुख्यमंत्री व मंडल आयोग के अध्यक्ष बिन्देश्वरी प्रसाद जी की एक सौ सातवी जयन्ती पर सपा हाल परेड मे विचार गोष्टी*

 

*सामाजिक न्याय महान पुरोधा बी पी मंडल ने परिवर्तन का सन्देश देकर आत्मीयता तथा सौहार्द का सदेश देकर लोकतन्त्र को मजबूती ‘देकर युवाओं को जागृत किया*

 

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर सोमवार – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश याद‌व जी के निर्देशानुसार

 

पूर्व मुख्यमंत्री की व मंडल आयोग के अध्यक्ष बाबू बिदेश्वरी प्रसाद जी का 107 वां जन्मदिवस पर सपा हाल नवीन मार्केट परेड मे दिन मे 3 बजे से विचार गोष्टी सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में आरम्भ हुआ।।

 

उक्त अवसर पर अध्यक्ष फजल महमूद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व बिहार के सातवें पूर्व मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी प्रसाद जी जो मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे जिन्हे । बी पी मंडल के नाम से पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की और उन्होने सामाजिक- न्याय का सन्देश देकर समाज मे पिछड़े, दलितो, अल्पसंख्यको गरीबो के हक को संविधान की मजबूती के साथ पिछड़ो के हको को महत्व दिया और न्याय के साथ बराबरी का हिस्सा देकर आगे अग्रसर कर समाज में एकता आत्मीयता को जोड़ने का कार्य किया

सपा अध्यक्ष फजल महमूद ने सम्बोधन मे कहा कि बी पी मंडल के सिद्धान्तो पर चलकर लोकतन्त्र मजबूत रहेगा और पीडीए भागीदारी से वंचित रहने से बचेगा तथा भावी युवा पीढ़ी को एक नया संदेश जायेगा।।

 

विचार गोष्टी मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.नीतेंद्र यादव,महेन्द्र सिंह,रजत मिश्रा,दीपक खोटे,शादाब आलम,महेश कनोजिया,सलाम इदरीसी,प्रवीण मिश्रा,चंदन कुरील आदि लोग मौजूद रहे। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *