पूर्व सांसद एवं बिहार प्रान्त मुख्यमंत्री रहे बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद मण्डल (बी.पी.मण्डल) की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन
कानपुर, समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला पूर्व विधायक के निर्देशानुसार पार्टी कार्यालय में मण्डल आयोग के जनक पूर्व सांसद एवं बिहार प्रान्त मुख्यमंत्री रहे बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद मण्डल (बी.पी.मण्डल) की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन रघुनाथ सिंह जिला उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मण्डल आयोग भारत का दूसरा पिछड़ा वर्ग आयोग था। जिसकी स्थापना 1979 में बी पी मण्डल की अध्यक्षता में आर्थिक सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों की पहचान करना और उनके उत्थान के लिए उपाय सुझाना, इस आयोग ने सरकारी नौकरियों और शिक्षा में इन वर्गों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की शिफारिश की जो 1990 में प्रधानमंत्री वी पी सिंह के द्वारा लागू की गई और बाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा इंदिरा साहनी मामले में संवैधानिक रूप से मान्य हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मगन सिंह भदौरिया, हरी कुशवाह, नरेन्द्र सिंह,मनोज शुक्ला, ओमकार सिंह, वीरपाल सिंह, रितेश सोनकर, राजीव अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
