*उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन द्वारा 150 तीर्थयात्रियों को मुफ्त श्री हरमिंदर साहिब अमृतसर रवाना किया।*

आज उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा,व नगर अध्यक्ष रमिंदर सिंह रिंकू ने 150 तीर्थयात्रियों को श्री हरमिंदर साहिब अमृतसर के लिए वातानुकूलित ट्रेन से मुफ्त दर्शन के लिए रवाना किया।

तीर्थयात्रियों को रवाना करने से पूर्व भाजपा नेताओं ने उनको सिरोपा भेट किया और जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।भाजपा नेता तीर्थ यात्रियों को विदा करने स्टेशन पहुंचे ट्रेन रवाना होने से पूर्व सभी ने अरदास की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद रमेश अवस्थी,जिला अध्यक्ष कानपुर उत्तर अनिल दीक्षित, विधायक महेश त्रिवेदी,पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,अभिनव दीक्षित,जन्मेजय सिंह,प्रमोद विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *