कानपुर
नशे में धुत कार सवार तीन युवको ने मिलकर एक युवक व एक नाबालिक लड़के पर किया जानलेवा हमला, मौके से हुए फरार, पीड़ित युवक के घरवालों ने थाने में दिया प्रार्थना पत्र
जाजमऊ आशियाना निवासी 36 वर्षीय तारीक जाफरी अपने 16 वर्षीय भांजे के साथ 25 अगस्त 2025 को समय लगभग 9:30 बजे अलग अलग दो बाइको पर सवार के.डी.ए से अपने घर आशियाना जा रहे थे। तभी दीदार होटल के सामने पीछे से तेज रफ्तार में आ रही UP78JB6055 सफेद कार टक्कर मारते हुए फरार होने की कोशिश की बाइक सवार दोनो युवको द्वारा रोके जाने पर कार सवार तीनो युवक जो कि नशे में धुत थे होकर कार चला रहे थे। तीनों ने मिलकर हाथापाई की उन्ही में किसीने किसी धारदार से बाइक सवार दोनों युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे बाइक सवार युवक के गर्दन व सर में गंभीर चोटे आई है। यह पूरी घटना सी.सी.टी.वी कैमरे में भी कैद हुई होगी तथा वहां पर लोगों ने भी पूरी घटना को अपनी आंखों से देखा जिसके चास्मदीद गवाह वहां मौजूद रहे। पीड़ित ने अपने घर वालों को फोन से घटना की सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने लिखित प्रार्थना पत्र जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को दी है। घायल युवक को जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।
