दिनांक 5 सितंबर 2025

 

*भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जन्मदिन शिक्षक दिवस पर बौद्धिक सेमिनार*

 

*भाजपा सरकार डॉक्टर राधाकृष्णन की नीतियों से हटकर शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही*

 

*कक्षा 1 से 6 तक के बच्चों की संख्या में गिरावट बालिकाओं की शिक्षा में महत्व नहीं*

 

*संस्कार संस्कृति सद्भाव के अभाव में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ रही*

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर शुक्रवार भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन जी के 207 वे जन्म दिवस शिक्षक दिवस पर समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर नवीन मार्केट में दिन में 11:00 से बौद्धिक सेमिनार सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में आरंभ हुआ

 

जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया

 

बौद्धिक सेमिनार में सर्वप्रथम महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन साहब के चित्र पर माल्या अर्पण करते हुए शिक्षक दिवस पर आयोजित बौद्धिक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है क्योंकि प्राइमरी के शिक्षकों को विद्यालय बंद करके उनके पदों से हटाने का चक्र चला रही है जिसके कारण कक्षा 1 से 6 तक के बच्चों के प्रवेश लेने की संख्या घट गई है जो भविष्य के लिए चिंता जनक है

 

शिक्षक सभा के अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि भाजपा लड़कियों की शिक्षा में रुचि नहीं ले रही और लड़कियों की शिक्षा को सरकार बढ़ावा नहीं दे रही यदि 50 फीसदी से अधिक लड़कियों की शिक्षा हेतु बढ़ावा तथा सुविधाये न मिली तो से विकास तथा चिंतन के रास्ते रुक जाते हैं और नई पीढ़ी में एक भटकाव पैदा होता जाता है

 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने अपने संबोधन मे कहा कि संस्कार, सस्कृति,सदभाव की शिक्षा के अभाव मे आत्महत्यो की प्रवृर्ती बढ गई है इसलिए शिक्षक अपनी क्लास मे एक पीरियड निकाल कर संस्कार की शिक्षा देकर नयी पीढी को जागृत करे क्योकि आगामी समय विश्व मे पहली पंक्ति मे जाकर देश का नाम रोशन करेंगे। ।

 

बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,शिक्षक सभा अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह,प्रवीण मिश्रा,शेषनाथ यादव,यादवेंद्र सिंह,नीरज सिंह,रवि धीमान, मुनेश कुमार,बबित यादव,राम कुमार,रवि कश्यप,जावेद इकबाल खान आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *