बाबा आनंदेश्वर व्यापारिक सेवा समिति द्वारा माननीय सांसद जी व पुलिस कमिश्नर महोदय का सम्मान समारोह
कानपुर नगर के सुप्रसिद्ध श्री आनंदेश्वर धाम मंदिर परिवार से जुड़े नागरिकों ने कानपुर लोकसभा सीट से सांसद रमेश अवस्थी व पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार का सम्मान किया। इस अवसर पर श्री आनंदेश्वर मंदिर के महंत अरुण भारती महाराज की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान बड़ी संख्या में श्री आनंदेश्वर मंदिर के सेवादार, स्वयंसेवक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन बाबा आनंदेश्वर व्यापारिक सेवा एवं सुरक्षा समिति ने किया।
वरिष्ठ नागरिकों स्वयंसेवकों का भी सम्मान
कार्यक्रम के दौरान समिति ने वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया। इस दौरान मंदिर परिसर में तमाम व्यवस्थाओं में अतुलनीय योगदान देने वाले सेवादारों और स्वयं सेवकों को भी समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
पूर्ववर्ती कांग्रेसी और वामपंथी सांसदों की उपेक्षा से पिछड़ा कानपुर
सम्मान समारोह में सांसद रमेश अवस्थी ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कानपुर की जनता को आश्वस्त किया कि वह जनता की उम्मीदों पर शत प्रतिशत खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा डबल इंजन सरकार से उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिसके चलते कुछ ही समय में कई बड़ी योजनाओं को कानपुर वासी साकार स्वरूप लेते देखेंगे। कानपुर के पिछड़ेपन के लिए उन्होंने वामपंथी और कांग्रेस के पूर्व सांसदों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा सन 52 के बाद चुने गए इन दलों के सांसदों ने यदि कानपुर के प्रति उपेक्षा का भाव ना रखा होता तो पूरब का यह मैनचेस्टर आज उद्योगों का खंडहर ना होता।
कमिश्नर बोलेअपराधी या तो जेल में या फिर बिल में
पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि राज्य सरकार की कुशल नीतियों और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का पूरे प्रदेश में व्यापक असर दिख रहा है। कानपुर में भी अपराधी या तो बिल में छुपे हुए हैं या फिर जेल में हैं। उन्होंने श्री आनंदेश्वर मंदिर से जुड़े सेवादारों और स्वयंसेवकों के सेवा भाव की सराहना करते हुए सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र वाजपेई ने किया। व्यवस्था संभालने मे आनन्द शर्मा, विष्णु दीक्षित, विकास गुप्ता, धर्मेन्द्र शुक्ला, आशीष तिवारी, विनय द्विवेदी, अवधेश शुक्ला,
आदि रहे।
