कानपुर 6 सितंबर

*भा.ज.पा. ने कांग्रेस की गांधीगिरी का जवाब सनातन गिरी से दिया*

कांग्रेस द्वारा विगत दिनों बिहार में मंच से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को अपमानजनक शब्द कहे जाने का मामला थमा नहीं है। इसी क्रम में आज भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी कार्यकर्ताओं संग पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मां का सम्मान करने कांग्रेस के आईसीसी सदस्य एवं पूर्व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के आवास पर पहुंचे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधीगिरी का जवाब सनातन गिरी से देते हुए अग्निहोत्री जी की धर्मपत्नी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और तिलक कर यह संदेश दिया कि “क्या मोदी जी की दिवंगत माताजी को गाली देना उचित है? क्या श्री राहुल गांधी इसका विरोध नहीं कर सकते? अगर वे नहीं करते तो आप भी मां हैं, आप तो विरोध अवश्य कर सकती हैं।”

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा प्रत्येक मां को अपनी मां मानती है। किसी भी संस्कृति में मां के सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री जी की मां को गाली देना देश की सनातन परंपराओं और भारतीय संस्कारों का घोर अपमान है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा इस प्रकार के असंस्कारी और अपमानजनक व्यवहार का हर स्तर पर विरोध करेगी और जन-जन तक यह संदेश पहुंचाएगी कि मां का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं।

इस दौरान पूर्व पार्षद जितेंद्र सचान, भाजपा रायपुरवा मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे, देवांग शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *