विधानसभा से जाएंगे 4000 आम जन लोग, मैराथन दौड़ में शामिल होने के लिए

आज गोविंदनगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने मुख्य अतिथि माननीय उपमुख्यमंत्री मा.केशव प्रसाद मौर्य जी की उपस्थिति में

एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अंतर्गत आगामी 13 सितंबर को प्रस्तावित मैराथन के निमित्त आज वन नेशन वन इलेक्शन कार्यक्रम की गोविंद नगर विधानसभा महिला मोर्चा की बैठक गोविंद नगर विधानसभा कार्यालय में संपन्न की।

तदोपरांत विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने रामलला मंडल गोविंद नगर विधानसभा की तैयारी बैठक में मंडल प्रभारी प्रमोद विश्वकर्मा जी, एवं मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ला ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने बूथस्तर पर संपर्क करके संख्या सुनिश्चित करके अपनी सहभागिता सुनिश्चित की तथा प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प प्रदर्शित किया

विधायक मैथानी जी ने कहा कि अकेले गोविंद नगर विधानसभा से विभिन्न सामाजिक संगठनों में या प्रबुद्ध वर्ग 4000 की संख्या में शामिल होंगे।इसके लिए संपर्क और उन्हें सूचना देने का कार्य युद्ध स्तर अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रारंभ किया गया है। इसके संबंध में कार्यक्रम स्थल पर संख्या अच्छी हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को आम प्रबुद्ध वर्ग से संपर्क करके उनका कार्यक्रम स्थल तक लाने की भी चिंता करनी है और डॉक्टर, इंजीनियर, वकील एवं देश की सेवा में समर्पित लोग भी इसमें समर्थन दे रहे हैं,उनको इसके लिए, उक्त मैराथन दौड़ के कार्यक्रम की सूचना देनी है और उनकी उपस्थिति का आग्रह करना है क्योंकि आम जनता यह चाहती है कि देश का पैसा देश के इंफ्रास्ट्रक्चर शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च हो ना की बार-बार चुनाव में लगे इसलिए चुनाव से बचने वाले खर्च का उपयोग गरीब और जरूरतमंद के हित में करने के लिए जनता अपना मत दे रही है और ऐसी सोच रखने वाले जो इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, उसी के आधार पर यह तय होगा कि वन नेशन वन इलेक्शन के समर्थन में है और इसका जनहित में, जनता को बताने का प्रयास भी कर रहे हैं।

विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने बताया कि बैठक में विधानसभा प्रभारी सीमा एमबीए एवं अध्यक्ष सरोज सिंह जी एवं महामंत्री किरन तिवारी जी एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियंका सिंह एवं सुमन सक्सेना एवं शीलू त्रिपाठी एवं शोभा शुक्ला तथा राधा पांडे एवं अनामिका श्रीवास्तव आदि बहने उपस्थित थीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *