
दिनांक 11 सितंबर 2025
*महानगर में बिजली की आंख मिचौली से जनता बेहाल तथा लघु उद्योगों को भी जनरेटर चलाना पड़ रहा*
*उपभोक्ताओं को नया मीटर कनेक्शन 872 रुपए की जगह लेने पर 6016 रुपए भुगतान करना पड़ेगा*
*सपा का बिजली उपभोक्ताओं के द्वार संपर्क अभियान चालू बढी फीस वापस ना हुई तो सपा घेरा डालेगी*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर गुरुवार समाजवादी पार्टी गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं तथा पीडीए मिशन की युवा टीम की परिचर्चा बैठक दिन में 4:00 बजे सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में आरंभ हुई
परिचर्चा बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विद्युत कारपोरेशन ने 872 रुपए जो पहले मीटर लगाने पर चार्ज होता था उसे 6 गुना रेट बढ़ाकर 6016 रुपए कर दिया है जिससे उपभोक्ताओं पर बेवजह भार बढ़ जाएगा जिसे सपा बर्दाश्त नहीं करेगी और स्मार्ट मीटर लगाने पर 6 गुना वृद्धि का विरोध मे घेरा डालो आंदोलन चलाएगी
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि बिजली की अपूर्ति उपभोक्ताओं तथा लघु उद्योगों को नहीं हो पाती जिससे लघु उद्योगी जनरेटर चलाने पर मजबूर हैं दूसरी तरफ बिजली विभाग कंज्यूमर राइट्स सन 2020 सभी को 24 घंटे बिजली की उपलब्धता का अधिकार देता है बिजली विभाग उसकी अवहेलना करता है जबकि आपूर्ति 24 घंटे हो लेकिन कॉरपोरेशन स्मार्ट मीटर के नाम पर जो बढ़ोतरी की है उसे वापस ना लिया तो सपा आंदोलन को अमली जामा पहनाएगी।।
बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महेन्द्र सिह,रजत मिश्रा,विनय गुप्ता,इशरत इराकी,गुड्डू यादव,राजीव कुमार,जावेद इकबाल खान आदि लोग मौजूद रहे।।
