कानपुर
कानपुर के ऐतिहासिक Green Park Stadium में क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म होने वाला है! 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक यहां भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI) मुकाबले खेले जाएंगे, जो पहली बार डे-नाइट फॉर्मेट में होंगे, और ग्रीन पार्क की दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे । यह सीरीज Kanpur Cricket के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी, क्योंकि 8 साल बाद इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबला लौट रहा है और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला तो 27 साल बाद होगा।
आज इसी मैच के चलते कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कपूर ने ग्रीन पार्क मैदान का निरीक्षण किया और पत्रकारों से वार्ता करते हुए जानकारी दी कि बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के जन्मदिन पर आज उनको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजीव शुक्ला के कानपुर के ग्रीन पार्क से किए वादे के अनुरूप यह मैच अब यहां होने जा रहा है । उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब कानपुर में कोई अंतरराष्ट्रीय टीम की सीरीज का मैच होने जा रहा है कानपुर की जनता और क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह बहुत ही सुनहरा मौका है । उन्होंने बताया कि उप्र की जनता के लिए ग्रीन पार्क स्वागत करता है और वह आए और मैच का लुत्फ उठाएं । मैच की तैयारियों के सवाल पर उन्होंने बताया कि मैच की तैयारियों तो आखिरी क्षण तक चलती रहती है लेकिन हम इस मैच को बेहतर तरीके से निपटने के लिए कोई कसर नहीं रखने वाले ।
बाइट – डॉ संजय कपूर (वेन्यू डायरेक्टर)
