प्रेसनोट
आज गोविंदनगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी जी एवं केडीए वीसी,इंजीनियरों के साथ मामा तालाब का किया निरीक्षण
निरीक्षण में विधायक जी ने कहा कि
*मामा तालाब मस्वानपुर*
दिसंबर 2023 में तत्कालीन KDA VC श्री अरविंद सिंह जी के साथ शिलान्यास पूजन उपरांत कार्य प्रारंभ कराकर,विकास के अद्भुत मॉडल को,आसपास के 16-17 जिलों में एकमात्र शहरी क्षेत्र का बेहतरीन खूबसूरत तालाब बनाने का संकल्प पूर्णता की ओर है।
मा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की कृपा से,पहले 5 करोड़ 10 लाख से विकास एवं अब पुनः 7 करोड़ 62 लाख रुपए *(कुल ₹ 17 करोड़ 72 लाख रुपए) पास कराकर*,KDA के माध्यम से मा.योगी जी से,पूर्ण करवा रहा हूं।KDA VC द्वारा, टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराकर,कार्य को तेजी से कराने के लिए उनका आभार।
मेरा उद्देश्य है कि,प्राकृतिक जल संचयन एवं वाटर लेवल मेंटेन रहने और भूगर्भ जल को प्रदूषित होने से बचाकर,अपने छेत्र की आने वाली पीढ़ी को भी सुरक्षित करेंगे।और क्षेत्र को भी, झूले-जिम तथा मॉर्निंग-इवनिंग वॉकर्स एवं महापुरुषों की प्रतिमा लगाकर तथा कन्याओं/बेटों के विवाह हेतु,देखा-देखी का सुंदर स्थल,उपलब्ध कराएंगे।
आज केडीए वीसी एवं इंजीनियरों के साथ निरीक्षण
उक्त निरीक्षण में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी,केडीए वीसी श्री मदन सिंह गब्बर्याल,चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुमार, एक्ज़ीक्यूटीव इंजीनियर मयंक यादव, दीपक सिंह,मंडलअध्यक्ष दीपक शुक्ला,सर्वेश कटियार,अजय शुक्ला,अविरल मल्होत्रा आदि लोग मौजूद रहे।
2025-09-13
