दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज कानपुर की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा आज दिनांक 13.9.2025 को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्राचार्य प्रोफेसर वंदना निगम निदेशक प्रोफेसर अर्चना वर्मा एवं IQAC कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर सुगंधा तिवारी ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक परिषद की प्रभारी प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने छात्र जीवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के महत्व से छात्राओं को अवगत करायाल कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शिप्रा श्रीवास्तव ने किया कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सांस्कृतिक परिषद के सदस्य प्रोफेसर शालिनी त्रिपाठी,प्रो0 रचना प्रकाश प्रोफेसर रुचिमिता पांडे प्रोफेसर विजय तिवारी डॉ मंजुला श्रीवास्तव डॉ दीपिका श्रीवास्तव डॉक्टर वंदना द्विवेदी डॉ वीनू टंडन डॉ पारूल त्रिवेदी डॉक्टर अलका सिंह डॉक्टर उत्तमा सिंह डॉक्टर कविता विश्नोई एवं श्री निशांत कुमार सिंह ने सक्रिय भागीदारी की। छात्राओं द्वारा समूह डांस सोलो डांस एकल गायन भजन गजल आदि विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *