कानपुर ब्रेकिंग
कानपुर के थाना नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत गंगा बैराज रोड से उन्नाव जाने वाली सड़क पर एक भीषण सड़क हादसा।
एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर (गाड़ी संख्या UP78BF2753) ने साइकिल सवार महिला को जोरदार मारी टक्कर जिससे वह गंभीर रूप से हुईं घायल।
हादसे के समय मौके पर मौजूद दो युवक जो पास में बैठकर मैगी खा रहे थे उन्होंने तुरंत भागती गाड़ी का पीछा कर उसका वीडियो बना लिया, जिसमें गाड़ी का नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
राहगीरों ने तुरंत पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर कॉल किया लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
बाद में स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया और घायल महिला को गंभीर अवस्था में उर्सुला अस्पताल भेजा गया।
अब देखना यह है कि पुलिस इस वीडियो फुटेज के आधार पर किस तरह की कार्यवाही करेगी या यूं ही अनदेखा कर दिया जाएगा।
