आलाधिकारियों की शासन से चली रही वीडियो कांफ्रेंसिंग, अचानक हुआ शार्ट सर्किट
कलेक्ट्रेट में शनिवार को बडे धमाके के साथ बिजली गुल हो गई और अंधेरा हो गया। परसिर में धुंआ धुंआ हो गया।
यहां डीएम, सीडीओ समेत कई अफसरों के साथ शासन की आईजीआरएस की वीडियो कांफ्रेंसिंग चल रही थी। वहां मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल संबंधित कर्मचारी को बुलाकर लाइन सही करायी। अफसरों ने बताया कि कलेक्ट्रेट में जल्द ही सोलर पैनल लगाया जाएगा। इस संबंध में सीडीओ ने अफसरों से कलेक्ट्रेट परिसर के क्षेत्रफल की जानकारी मांगी है।कलेक्ट्रेट में दूसरे शनिवार के चलते सरकारी छुट्टी होने पर सभी कार्यालय बंद थे। आला धिकारियों की मौजूदगी में शासन की आईजीआरएस की वीडियो कांफ्रेंसिंग हो रही थी। करीब दो बजे परिसर में धडाम की आवाज हुई और बिजली गुल हो गई। परिसर में धुंआ धुंआ हो गया। जिसपर कुछ अफसर और कर्मचारी कमरे से बाहर आए तो पता चला कि शार्ट सर्किट हो गया है। इसके बाद संबंधित कर्मचारी को बुलाकार लाइन सही करायी गई। अफसरों ने जल्द ही बिजली के तार सही कराने की बात कही। वहीं कांफ्रेंसिंग खत्म होने के बाद सीडीओ दीक्षा जैन ने वहां सोलर पैनल को लेकर जानकारी मांगी। बताया गया कि पुराना सोलर पैनल में कुछ काम नहीं कर रहे। सीडीओ ने परिसर का क्षेत्रफल मांगा है जिसपर सोलर पैनल लगाया जा सके।
