Slug: जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग सीज़न-1
हेडिंग: संजय मित्तल इलेवन ने बाजी मारी, आयुष और महिमा बने प्लेयर ऑफ द मैच
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के बीजेएमसी फाइनल ईयर के विद्यार्थियों की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (JPL) सीज़न-1 में संजय मित्तल इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली। लड़कों का 10 ओवर का मुकाबला संजय मित्तल इलेवन और निधि मित्तल इलेवन के बीच खेला गया। निधि मित्तल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 89 रन बनाए। जवाब में संजय मित्तल इलेवन ने सिर्फ 5 ओवर में 92 रन ठोककर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में 23 गेंदों पर 64 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले आयुष कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं महिलाओं का 5 ओवर का मैच भी रोमांचक रहा। संजय मित्तल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। निधि मित्तल इलेवन महिला टीम 49 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में 17 गेंदों पर 36 रन बनाने वाली महिमा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि के रूप समाजसेवी संजय मित्तल व्यापारी नेता शैल शुक्ला समाजसेवी विजय सोनी तीनों ने मिलकर विजेता टीम एवं अलग-अलग पुरस्कारों को देकर के सम्मानितकिया बच्चों का उत्सवर्धन किया और आगामी विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता कराने का संकल्प भी सभी अतिथियों ने,लिया श्री कृष्णा दीक्षित बड़े जी छात्र नेता ने सभी शिक्षकों का दुपट्टा वह माला पहनाकर सम्मानित किया बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहयोग देने के लिए
इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ० विशाल शर्मा, सहायक विभागाध्यक्ष डॉ० ओम शंकर गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० दिवाकर अवस्थी, डॉ० जितेंद्र डबराल, डॉ० रश्मी गौतम, डॉ० हरीओम कुमार, प्रेम किशोर शुक्ला, सागर कनौजिया अनूप चौधरी अतुल गुप्ता भानु प्रताप सिंह, विनय गौड,आदि मौजूद रहें।
