भाजपा दक्षिण।

 

आत्मनिर्भर बनने से ही विकसित भारत का साकार होगा सपना – लालजी निर्मल

 

******************

प्रबुद्ध सम्मेलन में पीएम मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

 

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा दक्षिण जिले में होटल आर के गैलेक्सी में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, उद्योगपति, व्यापारी और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति के सभापति एवं एमएलसी लालजी प्रसाद निर्मल ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने की।

 

मुख्य अतिथि एमएलसी लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया है।आत्मनिर्भर बनने पर ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि 2014 से 2025 तक 11 वर्षों में भाजपा शिखर तक पहुंच गई है। इस कालखंड में देश एक नए भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा है, जहाँ अर्थ से लेकर शस्त्र तक भारत की गूंज विश्व पटल पर सुनाई देती है। अब भारत आतंकवाद पर केवल निंदा नहीं करता, बल्कि कठोर कार्रवाई करता है और देश की जनता ने यह परिवर्तन अपनी आंखों से देखा है। पीएम मोदी ने गरीबों को समाज में सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश पीएम मोदी और सीएम योगी के हाथों में ही सुरक्षित है। भाजपा के रहते हुए ही आजादी के 100 वर्ष पूरे पर भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरा होगा। भाजपा ही इकलौती ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता राजनीति के साथ ही समाज सेवा के कार्य करते हैं। उन्होंने पीएम आवास योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत सहित तमाम योजनाओं का बखान किया।

जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने केवल वादे नहीं किए, बल्कि धरातल पर परिणाम दिए हैं। आज भारत की ताकत, आत्मविश्वास और स्वाभिमान पूरी दुनिया देख रही है। यह सब पीएम मोदी की दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।

एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि ताईवान कोरिया, जापान, चीन, अमेरिका के बाद आज भारत में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनने की शुरुआत होना पीएम मोदी के आत्म निर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में पहला कदम। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए स्वदेशी को अपनाना होगा। पीएम मोदी जी ने शपथ लेने के बाद सबसे पहले गरीबों, किसानों और वंचित वर्ग की समस्याओं को अपनी प्राथमिकता बनाया। आज अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। जहाँ गांव-गांव अंधेरा छाया था, वहां बिजली पहुँची। झुग्गियों में रहने वाले गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला। घर-घर शौचालय बने और हर नागरिक को आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क इलाज की सुविधा मिली। करोड़ों गरीबों को जन धन खातों से आर्थिक मजबूती मिली। उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली। जल जीवन मिशन से हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाने का काम हुआ। उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि वास्तव में यह अमृतकाल का भारत है।

 

प्रमुखता से राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी,अनीता गुप्ता, अरुण पाठक, जसविंदर सिंह, रघुनंदन भदौरिया, बीएल पांडेय, दिवाकर मिश्रा, राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, अनुराग शुक्ला, संजीव बेरी, प्रवीण मिश्रा, अर्जुन बेरिया आदि रहे।

 

मनीष त्रिपाठी

जिला मीडिया प्रभारी

भाजपा दक्षिण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *