*सीएसए के कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय में हुआ नेचर वॉक का आयोजन*।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज इटावा परिसर में कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह के निर्देशन एवं डॉ. एन के शर्मा अधिष्ठाता के नेतृत्व में इंजीनियरिंग कॉलेज के आवासीय परिसर में बौद्धिक समुदाय द्वारा एक नेचर वॉक का आयोजन सोसायटी फार कंजर्वेशन ऑफ नेचर के महासचिव डॉ. राजीव चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।डॉ शर्मा ने कहा कि इस कैंपस को जैव विविधता की दृष्टि से अभी तक नहीं देखा था लेकिन आज के इस वॉक में सहभागिता कर हमें ज्ञात हुआ कि यह क्षेत्र जैव विविधता की दृष्टि से काफी धनी है और हम अपने यहां के सभी प्राध्यापको, कर्मचारियों व छात्रों के साथ मिलकर इसे और समृद्ध बनाने का प्रयास करेंगे।नेचर वॉक में शहर के संभ्रांत जनो के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने सहभागिता की। आज की नेचर वॉक में पिछले किए गए अध्ययन के आधार पर डॉ देवेंद्र दुबे, डॉ कमल कुमार एवं रश्मि पुरवार ने परिसर के पेड़ पौधों का अन्य सभी सहभागियों को अवलोकन कराया । डॉ राजीव चौहान ने परिसर में पाई जाने वाली तितलियौ, कीटो एवं पक्षियों के बारे में सभी प्रतिभागियों को विस्तार से बताया। नेचर वॉक के दौरान 65 पेड़ पौधों की प्रजातियां, 24 पक्षियों की प्रजातियां, 11 तितलियों की प्रजातियां एवं ड्रैगनफ्लाई की 4 प्रजातियां मिली।
सीएसए के मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने बताया कि अदभुत ज्ञानवर्धक कार्यक्रम है जिससे अपने आसपास पाई जाने वाली वनस्पतियों का अपने जीवन में कैसे उपयोग किया जा सकता है और शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं अति उत्तम जानकारी प्राप्त हुई है।एडमिन मुकेश बाबू ने बताया कि इस तरह के नेचर वॉक प्रत्येक रविवार को प्रातः निरंतर आयोजित किये जा रहे है जो भी व्यक्ति इसमें भाग लेना चाहे या किसी स्कूल के विद्यार्थी इसमें सहभागिता करना चाहे उन सभी का स्वागत है। डॉ चौहान ने नेचर वॉक के सफल आयोजन हेतु कॉलेज डीन एवं कर्मचारियो का विशेष आभार प्रकट किया एवं आने वाले सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *