व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने किदवई नगर बाजार से जी एस टी की घटी दरों के छूट का लाभ ग्राहको को देने के लिए आग्रह अभियान की शुभारम्भ किया और ये प्रदेश स्तरीय अभियान महानगर की अन्य बाज़ारो मे भी जारी रहेगा
पुरानी व नई रेट लिस्ट लगी पकज मेडिकल स्टोर से अभियान की शुरुआत करते हुए किदवई नगर बाजार मे व्यापारियों से पुरानी व घटे टैक्स की नई रेट लिस्ट लगाने का भी आवाहन किया गया
बताया गया कि ज़ीरो टैक्स होने वाली वस्तुओ के व्यापारियों को उनकी आई टी सी की धनराशि दिलाने की मांग को लेकर एक पत्र जी एस टी काउंसिल को भेजा जायेगा
आज भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिला अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह,दक्षिण अध्यक्ष कमल त्रिपाठी,दक्षिण वरिष्ठ महामंत्री के के गुप्ता, प्रदेश युवा संगठन महामंत्री विनायक पोद्दार,दक्षिण वाइस चेयरमैन नीरज शुक्ला, दक्षिण महामंत्री पवन गौड़ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने किदवई नगर बाजार से जी एस टी की घटी दरों के छूट का लाभ ग्राहको को देने के लिए आग्रह अभियान की शुभारम्भ किया और ये प्रदेश स्तरीय अभियान महानगर की अन्य बाज़ारो मे भी जारी रहेगा |
पुरानी व जी एस टी की घटी दरों की नई रेट लिस्ट लगी पकज मेडिकल स्टोर से अभियान की शुरुआत करते हुए किदवई नगर बाजार मे व्यापारियों से पुरानी व घटे टैक्स की नई रेट लिस्ट लगाने का भी आवाहन किया गया |
बताया गया कि ज़ीरो टैक्स होने वाली वस्तुओ के व्यापारियों को उनकी आई टी सी की धनराशि दिलाने की मांग को लेकर एक पत्र जी एस टी काउंसिल को भेजा जायेगा|
किदवई नगर मे पंकज मेडिकल स्टोर से शुरू कर कई दुकानों में जाकर व्यापारियों से आग्रह किया कि जी एस टैक्स छूट का लाभ ग्राहकों को दें और अपनी दुकान में के बाहर पुरानी दरों की व टैक्स छूट के लाभ के बाद की नई लिस्ट लगाए |
आग्रह अभियान के दौरान भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि कानपुर सहित पूरे प्रदेश मे व्यापारियों से 22 सितंबर के बाद टैक्स की दरो मे में कमी की छूट का लाभ ग्राहकों को देने के लिए व्यापारियों से आग्रह अभियान चला रहे है और व्यापारियों से आग्रह के साथ अपील कर रहे हैं कि वह ग्राहकों को टैक्स छूट का लाभ दें और पुरानी व 22 सितंबर के बाद की टैक्स छूट से घटी कीमतों की नई रेट लिस्ट भी अपनी दुकान के बाहर लगाए जिससे ग्राहकों को टैक्स छूट का लाभ दिखाई दे|
यह भी कहा कि बाज़ारो मे स्टेट जी एस टी के अधिकारी बाज़ारो मे दुकानों की टैक्स छूट की जाँच करने न आये क्योंकि स्टेट जीएसटी के अधिकारियों के आने से बाजार में डर का माहौल बनता है जिस वजह से व्यापार प्रभावित होता है और उत्पीड़न की भी संभावना रहती है इसलिए उनका आना उचित नहीं है |
हमारा ये व्यापारियों से टैक्स छूट का लाभ ग्राहकों को देने का आग्रह अभियान जारी रहेगा|
ये जी एस टी छूट लाभ आग्रह अभियान पूरे प्रदेश मे चलाया जायेगा |
कहा कि ज़ीरो टैक्स होने वाली वस्तुओ के व्यापारियों को उनका आई टी सी की धनराशि दिलाने की मांग को लेकर एक पत्र जी एस टी काउंसिल को कल भेजेंगे |
संगठन के जिला अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह ने कहा कि व्यापारी पूरी तरह से सरकार की फैसले के साथ खड़ा है और हम सब व्यापार मंडल के पदाधिकारी मिलकर व्यापारियों से टैक्स छूट का लाभ आम ग्राहक को देने का आग्रह कर रहे है और त्योहारों में आम ग्राहकों को इसका निश्चित रूप से लाभ मिलेगा और इस अभियान को पूरे कानपुर महानगर की बाज़ारो में आगे भी चलाया जाएगा |
यह भी कहा कि इस अभियान को अगले एक सप्ताह तक कानपुर की विभिन्न बाजारों में चलाया जाएगा |
