विषय – *राज्य निर्माण आंदोलनकारियों का दमन कर सरकार अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रही हैं*।
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि लद्दाख के गांधीवादी आंदोलनकारी सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी सरा सर गलत एवं निन्दनीय हैं।
जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाते हुए कश्मीर और लद्दाख को अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाते हुए वादा किया था कि शीघ्र दोनों को पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया जाएगा।
*लद्दाख और कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के लिए जिस तरह से केंद्र सरकार वादा खिलाफी कर रही हैं उसी प्रकार बुंदेलखंड राज्य निर्माण तीन साल में कराए जाने के वचन से भी मुकर गई हैं*।
केंद्र सरकार कहती कुछ हैं और करती कुछ हैं। सरकार छोटे राज्य की धुर विरोधी हैं इसीलिए सोनम वांगचुक को गलत केस में गिरफ़्तार करवाती हैं और बुन्देली योद्धाओं पर झूठे मुकदमे लिखवाती हैं।
गांधीवादी आंदोलनकारी गिरफ्तारी और मुकदमों से न कभी डरे थे और न कभी डरेंगे। कश्मीर, लद्दाख और बुंदेलखंड राज्य तो शीघ्र बनाना पड़ेगा वर्ना परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।
भानू सहाय अध्यक्ष
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा
9415588500
