*Breaking News kanpur अमित कुमार*

 

*बाल बाल बची महिला, व बच गए तेज़ रफ़्तार से बुलेट चलाने वाले नाबालिग, हादसा हुआ देर रात क़रीब पौने एक बजे*

 

*आज के नाबालिग नौजवानों में भटकाव का माहौल, कभी भी कहीं भी बड़ी घटना को दे रहे अंज़ाम*

 

*रावतपुर थाना क्षेत्र केशवपुरम निवासी विष्णु प्रताप सिंह अपनी XUV UP 16 BA 3066 गाड़ी से अपने घर पर जा ही रहे थे कि तेज़ रफ़्तार से आ रही रॉयल इनफील्ड UP 78 JC 1401 ने मारी भीषड़ टक्कर*

 

*सैयद नगर निवासी तुफ़ैल केटर्स के बताए गए नाबालिग लड़के*

 

*XUV कार में पीछे बैठी महिला के पास कार का शीशा तोड़ते हुए मोटर साइकिल सवार युवक जा घुसा, महिला के आई गंभीर चोट, तो चला रहा व्यक्ति आया दहशत में*

 

*वहीं नेगी गेस्ट हाउस से ब्रह्मदेव की तरफ़ जाने वाली सड़क पर तीन मोटर साइकिल रेसिंग करते आ रही थी तेज़ रफ़्तार में, रॉयल इनफील्ड सवार नाबालिगों द्वारा घटी घटना, बाकी दो बाइक सवार मौके से हुए फरार*

 

*रफ़्तार इतनी तेज़ थी कि मोटर साइकिल चला रहा युवक शीशा तोड़ते हुए घुसा कार में, पीछे बैठा युवक कार के ऊपर से निकलकर दूर जा कर गिरा, दोनों नाबालिगों को आई हल्की खरोचे*

 

*पीड़ित महिला के परिजनों ने डॉयल 112 को तत्काल दी सूचना, मौके स्थल पर डॉयल 112 व क्षेत्रीय पुलिस पहुंची, युवकों को नज़दीकी श्रेय अस्पताल में कराया गया इलाज़ तो वहीं घायल महिला को शिवली रोड स्थित सरकारी CHC लेजाकर कराया इलाज़*

 

*नाबालिगों के पास नहीं है ड्राइविंग लाइसेंस, चला रहे थे फुल स्पीड में बुलेट,XUV कार क्षति ग्रस्त तो हुई ही महिला को आई गंभीर चोट, वहीं बुलेट का चक्का हुआ जाम खड़ी की गई थाने में*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *