दिनांक 28/09/2025

*भाजपा स्वदेशी अपनाने के नाम पर जनता को गुमराह कर रही*

*चाइना के बिजली के झालरों से मार्केट पटी पड़ी विदेशी कम्पनी के चाकलेट तथा इस दूध से बनी चीजो के आयात पर रोक न लगायी तो प्रदेश के कारोबारियों का नुकसान होगा*

*सपा पीडीए मिशन दस्तकारो के हाथो बनी चीजों को अपनाने पर जोर देगी*

*सपा प्रदेश अध्यक्ष*
*श्याम लाल पाल*

कानपुर शनिवार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम पाल जी सपा प्रदेश अध्यक्ष का झांसी से कानपुर पहुंचने पर सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व मे जोरदार स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी ने कार्यकताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा स्वेदशी के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है क्योकि चाइना के बिजली के झालरों से मार्केट पटी पड़ी है चाइना के खिलौने भी बिक रहे है तथा विदेशी कम्पनीयो के दूध से बने चाकलेट आदि का आयात कर देश के कारोबार को बरबाद किया जा रहा है सरकार लघु उद्योगो की उपेक्षा कर रही है उनके उत्पादन करने वालो की अनदेखी कर रही है श्री श्याम लाल पाल जी ने कहा कि सपा पीडीए मिशन दस्तकारों के द्वारा निर्मित स्वदेशी वस्तुओ को महत्व देगी तथा तमाम विदेशी पेय पदार्थ का बहिष्कार करेगी।

अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी ने सभी कार्यरत को निर्देश दिया कि सपा के सभी बी एल ए , एल ओ से मिलकर मृतक मतदाताओ के नाम कटवायेगे क्योकि पिछली सूची मे काफी नाम कटे नहीं और नये मतदाता बनाने के लिए जी-जान से जुट जाये।।

स्वागत करने वालो मे महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन,नीतेंद्र यादव,वीरसेन यादव,शादाब आलम,दीपक खोटे,आनंद शुक्ल,महेन्द्र सिह,रजत मिश्रा,अर्पित त्रिवेदी,शबाब अबरार आदि लोग मौजूद रहे।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *