*संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) महोदय द्वारा थाना नजीराबाद का किया गया आकस्मिक निरीक्षण..*
आज दिनांक 16.10.2025 को संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री आशुतोष कुमार महोदय द्वारा थाना नजीराबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, *CCTNS कक्ष, बंदीगृह, मिशन शक्ति केंद्र एवं अन्य कार्यालय कक्षों* का गहन अवलोकन किया गया।
महोदय ने अभिलेखों के रखरखाव, विवेचनाओं की गुणवत्ता, एवं थाना स्तर पर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान थाने की स्वच्छता व्यवस्था, अभिलेखों की समयबद्ध प्रविष्टि, तथा मिशन शक्ति केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति की भी जानकारी ली गई।
*महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह निर्देश दिए गए कि—*
सभी अभिलेखों एवं रजिस्टरों का सटीक व अद्यतन रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।
लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
थाना परिसर की स्वच्छता एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
