तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई एक युवक की मौके पर मौत

 

कानपुर/रावतपुर

 

रावतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। जिसमें पीछे वाली सीट पर बाएं दरवाजे से बाहर सिर निकाल कर बैठे युवक का सिर खंभे से टकरा गया जिससे उसका सिर क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी मौके पर मौत हो गई वहीं ड्राइवर और उसके तीन साथियों को मामूली चोट आई है। घटना के बाद ड्राइवर को छोड़ कर सभी युवक मौके से फरार हो गए। ड्राइवर ने कार मालिक और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को कार से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूछताछ के लिए ड्राइवर को हिरासत में लिया है।

 

बताया गया है कि बुधवार तड़के सुबह करीब सवा तीन बजे केडीएमए से शन्नेश्वर चौराहे की ओर तेज रफ्तार कार आ रही थी। केडीएमए के आगे हल्के से मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई।जो खंभे से टकराते हुए आगे निकल गई, ब्रेक लगाने और स्टेयरिंग को मोड़ने से गाड़ी वापस उल्टी दिशा में आकर घटना स्थल पर खड़ी हो गई।

 

कार मालिक सुशील ने बताया कि आंबेडकर पुरम में उनका पानी का प्लांट है। मंगलवार रात मसवानपुर निवासी उनका कर्मचारी सत्यम मां की तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में ले जाने की बात कह कर कार ले गया था। सुबह सूचना दी कि कार का एक्सीडेंट हो गया है। मरने वाला व्यक्ति कौन है उसको पहचान नहीं पा रहे हैं।

 

वहीं पुलिस पूछताछ में गाड़ी चालक सत्यम ने बताया है कि अपने बगल की सीट बैठे मसवानपुर निवासी ऋतिक और पीछे सीट पर बैठे मसवानपुर निवासी जतिन, बेटू, अठराह वर्षीय मृतक मित्र शांतनु के साथ तेज रफ्तार में शन्नेश्वर चौराहे की ओर आ रहा था। आगे मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई पीछे बैठे शांतनु का सिर खिड़की से बाहर था। जिस कारण शांतनु का सिर खंभे से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं पुलिस चालक सत्यम को हिरासत में लेकर हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है।

 

*मृतक पानी के प्लांट में करता था काम*

 

मृतक के श्रवण पाल उर्फ पिंटू ने बताया कि उनका बेटा पानी के प्लांट में काम करता था कल घर से काम पर निकला था जब से घर वापस नहीं आया पुलिस से सूचना मिलने के बाद वह थाने पहुंचे जहां बेटे की मौत की जानकारी हुई। उनके परिवार में पत्नी ममता देवी एक दस वर्षीय बेटा हिमांशु और आठ वर्षीय बेटी हिमांशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *