भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ कानपुर महानगर उत्तर के शिविर
कानपुर 26 अक्टूबर 2025 भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ कानपुर महानगर उत्तर के शिविर कार्यालय गणेश नगर कानपुर में आवश्यक बैठक दिव्यांग जनों की आहूत हुई।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी दिव्यांगजनों की योजनाओं हेतु लगातार प्रयासरत हैं।भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हिरदेश सिंह ने कहा कि भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ लगातार दिव्यांजनों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयत्नशील है। इसी संबंध में कानपुर के दिव्यांगजनों को रोजगार परक कार्यक्रम में जोड़कर उनको स्वावलंबी बनाया जाएगा जिससे वे अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।
दिव्यांगजनों को रोजगार परक कार्यक्रम को धरातल पर लाने हेतु अनिल दीक्षित जिला अध्यक्ष भाजपा कानपुर महानगर उत्तर के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधियों से मिलकर जल्द ही दिव्यांगजनों को रोजगार दिलाया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से पंडित जगनमोहन दीक्षित, राघवेन्द्र सिंह, श्याम सिंह भदौरिया, गणेश दत्त त्रिवेदी, फरजाना जी, फैयाज जी, उपेंद्र मिश्रा, अंकित, अभिषेक, आशीष शर्मा, अविनाश बाजपेई, सद्दाम हुसैन, राकेश शर्मा, राजेन्द्र कुमार, सरताज , सुधा, माधुरी, सीमा आदि उपस्थित थे lभाजपा दक्षिण जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड को पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर सुना।
भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने महराजपुर विधानसभा के जरौली मंडल में शक्ति केंद्र हंसपुरम प्रथम के बूथ नंबर 72, पर स्थित केपीवाई जन सहयोगी इंटर कॉलेज में सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के साथ सामूहिक रूप से सुना।
शिवराम सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल जनसेवा की भावना को सशक्त करता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को भी उजागर करता है। प्रधानमंत्री जी के विचार सदैव ऊर्जा, सकारात्मकता और संकल्प से भर देते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के अलावा छठ पर्व का जिक्र करते हुए इसे आस्था का महापर्व और प्रेरणादायक बताया साथ ही स्वदेशी उत्पादों की बढ़ती खरीद और त्योहारों के उत्साह पर भी बात की। इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत के विजन को सशक्त करने के उद्देश्य से सभी ने उत्साहपूर्वक ‘स्वदेशी संकल्प पत्र’ भरा, जिसमें स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लिया। ‘स्वदेशी अपनाएं, देश को समृद्ध बनाएं’ के संदेश के साथ, कार्यकर्ताओं ने देश के आर्थिक विकास और स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई ।प्रमुख रूप से सुमित कश्यप, फैजल सिद्दीकी, वीरेंद्र दिवाकर जी, पवन दीक्षित, संदीप मिश्रा,भानु प्रताप कुशवाहा,अभिषेक शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
