*घाटमपुर मुठभेड़-मीडिया अपडेट*
दिनांक 25.10.2025 को ग्राम राहा थाना घाटमपुर कानपुर नगर में उम्र करीब 05 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुयी थी जिसके पश्चात पीड़िता के पिता निवासी ग्राम राहा थाना घाटमुपर कानपुर नगर की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना घाटमपुर पर मु0अ0सं0 387/2025 धारा 137(2)/65(2) बीएनएस व 5एम/5आई/6 पाक्सो एक्ट बनाम अनुराग उर्फ सुलखान पुत्र भोला उर्फ लोधे निवासी ग्राम राहा थाना घाटमपुर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 26.10.2025 को दौराने चेकिंग व तलाश अभियुक्त जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुयी थी कि उक्त नामित अभियुक्त अनुराग उर्फ सुलखान , रतनपुर बलाहापारा के जंगलों में छिपा हुआ है । उक्त सूचना के क्रम में मैं प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल के रतनपुर बलाहापारा जंगल के पास पहुंचे थे कि एक व्यक्ति के द्वारा हम पुलिस वालो पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त के नामजद अभियुक्त अनुराग उर्फ सुलखान को गिरफ्तार किया गया, जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है जो घायल अवस्था में हैं। अभियुक्त उपरोक्त को जीवनरक्षा हेतु तत्काल सीएचसी घाटमपुर भिजवाया गया है। साक्ष्य संकलन की कार्यवाही हेतु फॉरेन्सिक टीम को अवगत कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
2025-10-27
