*“रन फॉर यूनिटी 2025” का भव्य आयोजन — लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता का संदेश*

 

*लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती* के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे *‘राष्ट्रीय एकता दिवस’* के अवसर पर समाज में एकता, अखंडता एवं सद्भावना का संदेश प्रसारित करते हुए *उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा* “रन फॉर यूनिटी 2025” का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर *पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) श्री श्रवण कुमार सिंह* महोदय ने थाना फजलगंज क्षेत्र के दर्शनपुरवा से फजलगंज चौराहे तक दौड़कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में थाना फजलगंज प्रभारी, अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के नारे लगाते हुए सरदार पटेल के योगदान को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *