कानपुर
विधि छात्रों के खिलाफ हो रही एक तरफा करवाई का आरोप लगाते हुए छात्रों ने दिया पुलिस कमिश्नर को दिया ज्ञापन ।
डीसी लॉ कॉलेज और बी ए डी विधि के छात्रों ने आज विधि छात्रों के ऊपर लगातार हो रहे हमले को लेकर आज पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल को ज्ञापन सौंपा छात्रों का आरोप था कि जिस तरह लगातार छात्रों पर हमले हो रहे हैं और पुलिस एक तरफा कार्रवाई कर रही है। जिसको लेकर छात्रों में आक्रोश व्याप्त है चाहे वह रावतपुर में हुए छात्रा पर हमला हो या किदवई नगर थाने पुलिस द्वारा पिटाई का मामला हो लेकिन पुलिस ने एक तरफा ही कार्रवाई की है इन मांगों को लेकर आज विधि छात्र भारी संख्या में पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन के माध्यम से अपना आक्रोश जताया साथ ही चेतावनी दी अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होगी। तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी इसके बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने छात्रों के साथ लगभग 20 मिनट की मीटिंग कर सभी मामलों में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
