कानपुर ब्रेकिंग
डी सी पी दक्षिण के निर्देशन में थाना नौबस्ता पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे हुए गिरफ्तार,बदमाशो ने पुलिस पार्टी पर किया फायर जवाबी कार्यवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली।
आरोपी बदमाशो ने थाना क्षेत्र में बीते दिनों लूट की घटना को दिया था अंजाम।
आरोपियों आशीष और करन के पास से दो तमंचे और कारतूस भी हुआ बरामद।
मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर नौबस्ता ने चार टीमों का गठन कर शुरू की थी आरोपियों की तलाश।
चेकिंग के दौरान पकड़े गए दोनों शातिर लुटेरे।
आरोपियों की गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर नौबस्ता बहादुर सिंह,चौकी इंचार्ज यशोदा नगर देवेंद्र यादव,उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह,सुशील कुमार और नितिन सिंह की रही अहम भूमिका।
