आज दिनांक 26.11.2025 को रिज़र्व पुलिस लाइन, कानपुर नगर में चौकीदार सम्मेलन, परिधान वितरण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय ( मुख्य अतिथि ) सहित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।जनपद के 703 में से 389 ग्राम चौकीदारों ने कार्यक्रम में भाग लिया।चौकीदारों को साइबर जागरूकता (1930), बीएलओ सहयोग, ग्राम अपराध रोकथाम, अवैध गतिविधियों की गोपनीय सूचना एवं उनके मूल दायित्वों के संबंध में निर्देश दिए गए।कार्यक्रम में चौकीदारों को परिधान वितरित किए गए तथा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ।अंत में सभी उपस्थित चौकीदारों को जलपान व भोजन वितरण कर कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
