स्लग,, गंगा बैराज पर ट्रैक्टर हादसा
एंकर,, कानपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है।
गंगा बैराज से आ रहा सवारी से भरा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में आधा दर्जन युवक घायल हो गए हैं, जिनमें एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
हादसा कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर गंगा बैराज की ओर से आ रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया।
ट्रैक्टर में सवार युवक सड़क पर दूर तक जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया।
हादसे में कुल 7 युवक घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 2 युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग को हादसे की वजह माना जा रहा है।
एंकर,,(आउट):फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
