कानपुर
स्कॉर्पियो से लोगों को कुचलना वाला शोएब पकड़ा गया स्कॉर्पियो हुई सीज
कानपुर में छोटे भाई की स्कूटी टकराने के बाद युवक को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलना के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है उन्होंने स्कॉर्पियो लेकर लोगों को कुचलना की कोशिश करने वाले युवक राजा उर्फ शोएब अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है उसकी गाड़ी को भी सीज कर दिया है डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया लड़ाई के बाद अपनी स्कॉर्पियो लेकर लोगों पर चढ़ने की कोशिश करने के आरोप में स्कॉर्पियो लेकर आने वाले राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है उसकी गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है बाकी की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
उधर पुलिस का कहना है कि दिनांक 21 दिसंबर को थाना क्षेत्र जाजमऊ में एक घटना घटित हुई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन द्वारा सड़क किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए तथा मौके पर मौजूद लोगों के साथ अभद्रता करते हुए देखा गया।उक्त घटना के संबंध में वादी द्वारा थाने पर तहरीर उपलब्ध कराई गई, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना जाजमऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना में संलिप्त आरोपी राजा उर्फ शोएब अख्तर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन को भी कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए दाखिल कर लिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।प्रकरण के संबंध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता
