कानपुर –
कुत्तों को दी गई उम्र कैद की सजा
यूपी सरकार ने आवारा कुत्तों के बढ़ते हमले को लेकर दिया था आदेश
कानपुर में आवारा कुत्तों पर बड़ी कार्यवाई की गई है,,,अक्सर अपने गंभीर अपराध पर उम्र कैद की सजा होते सुना होगा,,,, ठीक उसी तरह अब कानपुर में कुत्तों को उम्र कैद की सजा दी गई है, ये वह डॉग्स है जिन्होंने दो बार या उससे अधिक लोगों को काटा था,, दिन में आवारा कुत्तों के साथ कुछ पालतू कुत्ते भी शामिल है,,, दरअसल आवारा कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार ने बीते दिनों आदेश जारी किए थे जिसमें यदि कुत्ता एक बार काटता है तो उसे 10 दिनों के लिए एबीसी सेंटर में रखा जाएगा अगर वही कुत्ता दो बार या दो से अधिक लोगों को काटता है तो उसे हमेशा के लिए एबीसी यानी एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में रखा जाएगा, इसी क्रम में कानपुर में भी 4 से 5 कुत्तों को अब एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में रखा गया है जिनकी निगरानी की जा रही है वही इस मामले में चीफ वेनेटरी ऑफिसर डॉ आरके निरंजन ने बताया कि लगातार कानपुर नगर निगम की टीम आवारा कुत्तों की नसबंदी कर रही है साथ ही साथ एबीसी सेंटर में भी उन्हें बेहतर खान-पान की व्यवस्था दी जा रही है लेकिन कहीं ना कहीं कानपुर में हुई कुत्तों पर उम्र कैद की कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है फिलहाल एबीसी सेंटर में अब इन डॉग्स को तब तक रखा जाएगा जब तक की कोई ने गोद लेने के लिए राजी नहीं हो जाता उसके बाद भी माइक्रोचिप से लगातार इनकी मॉनिटरिंग की जाएगी अगर कोई इन्हे गोद लेने के लिए आगे नहीं आता है तो इन्हें हमेशा के लिए एबीसी सेंटर में ही रखा जाएगा ताकि स्ट्रीट डॉग्स के बढ़ते हमलो के मामले पर लगाम लगाई जा सकें ।।
