दिनांक 22 दिसंबर 2025 को पुलिस उपायुक्त, सेंट्रल, श्री श्रवण कुमार सिंह महोदय द्वारा सेंट्रल जोन कार्यालय में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।उक्त गोष्ठी में कर्नलगंज एवं अनवरगंज सर्किल के अंतर्गत समस्त थानों के चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा निम्नलिखित प्रमुख निर्देश दिए गए—

क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रभावी, ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

अपराधियों का नियमित सत्यापन, सतत निगरानी तथा आवश्यकता अनुसार निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

सक्रिय, आदतन एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट के अंतर्गत कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।

हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखते हुए समय-समय पर भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विवेचना के दौरान ई-साक्ष्य (डिजिटल साक्ष्य) का विधिसम्मत संकलन, सुरक्षित अभिलेखीकरण एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

क्षेत्र में नियमित गश्त, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बनाए रखने तथा पुलिस–जन समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

जमानत पर रिहा अपराधियों का अनिवार्य सत्यापन करने तथा आवश्यकता अनुसार नए हिस्ट्रीशीटर खोलने के निर्देश दिए गए।

रात्रि में चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु बाजार क्षेत्रों में पर्याप्त सतर्कता बरतने एवं प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों के समन्वय को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में क्षेत्र के विभिन्न बाजारों जैसे—

पीपीएन मार्केट, रेहमानी मार्केट, हमराज मार्केट, आलम मार्केट, विजय विला आदि में सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। इन सभी गार्डों को समय-समय पर ब्रीफ किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *