14 अप्रैल कानपुर सिविल डिफेंस प्रखंड कृष्णानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज मलिक गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की गई।
बैठक में स्टाफ ऑफिसर सुखवीर सिंह मलिक द्वारा मुख्य अतिथि चीफ वार्डन राजीव सिंह, विशिष्ट अतिथि स्टाफ ऑफिसर, नगर स्तर सतीश अरोड़ा एवं वरिष्ठ समाजसेवी शरद प्रकाश अग्रवाल का स्वागत किया। इस बैठक की अध्यक्षता डिवीजन वार्डन नगर सीमा अग्रवाल जागृति ने की तथा संचालन सहायक उप नियंत्रक प्रवीण वर्मा ने किया।
उसके बाद विस्तार से उपस्थित सभी वार्डन ने अपने अपने सुझाव एवं शिकायतों को चीफ वार्डन एवं अन्य वरिष्ठ लोगों के समक्ष रखा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से धनंजय सिंह,अरविन्द दीक्षित, विकास उमराव, अरविंद चौधरी, हरिहर सिंह, किरण सिंह, इंदुप्रभा, बबीता यादव,सतेंदर , मनीष साहू, मनोज कुमार, राजू यादव, नीरज सिंह,रितेश सिंह,सविता चौहान,विवेक कुमार, प्रमोद, कीर्ति दीक्षित, विनोद मिश्रा, बादाम सिंह , केडी तिवारी,ऊषा तिवारी आदि सहित भारी संख्या में वरिष्ठ पोस्ट वार्डन और सेक्टर वार्डन उपस्थित रहे।
सीमा अग्रवाल
DWR सिविल डिफेंस
6394861799
2026-04-14
