सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं:साजिद सर

 

 

कानपुर के तौसीफ अहमद साजिद सर ने बायान दिया कि जाजमऊ स्थित केडीए में मेरे ग्रीन गार्डन गेस्ट हाउस को बदनाम करने और आम जनता को भ्रमित करने के उद्देश्य से एक भ्रामक पर्चा/सूचना सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा की जा रही है, जिसका मैं कड़े शब्दों में खंडन करता हूँ।मेरा गेस्ट हाउस पूरी तरह वैध रूप से संचालित है। किसी भी प्रकार की अवैध बिक्री तोड़फोड़ या जबरन कब्ज़े जैसी बातें पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन हैं।मामला यदि न्यायालय में विचाराधीन है तो वह कानूनी प्रक्रिया का विषय है उसका फ़ैसला केवल माननीय न्यायालय करेगा न कि दीवारों पर चिपकाए गए पर्चे।

इस प्रकार की सूचनाएँ फैलाकर मेरी छवि व्यवसाय और ग्राहकों को नुकसान पहुँचाने का सुनियोजित षड्यंत्र किया जा रहा है जिसे लेकर मैं कानूनी सलाह ले रहा हूँ और आवश्यकता पड़ने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। मैं अपने सभी शुभचिंतकों, ग्राहकों और आम जनता से अपील करता हूँ कि किसी भी अपुष्ट अफ़वाह पर विश्वास न करें।गेस्ट हाउस से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए सीधे मुझसे/आधिकारिक माध्यम से संपर्क करें।सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *