सडक सुरक्षा माह में चलाया गया अभियान

 

सडक सुरक्षा माह-2026 दिनांक (01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026) तक जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके क्रम में आज जनपद कानपुर नगर में प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा दो पहिया वाहन चलाते समय तथा पीछे बैठे व्यक्ति को अनिवार्य रूप से हेल्मेट लगाने तथा दोपहिया वाहन चालकों को छोड़कर अन्य समस्त वाहन चालकों को एवं उसमें बैठे यात्रियों/व्यक्तियों को सीटबेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए, साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने, रांग साईड तथा तेज गति से वाहन न चलाने हेतु जागरूक करते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं सडक सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु कहा गया। उक्त प्रवर्तन कार्यवाही में प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा हेल्मेट नही लगाने के अभियोग में 135, सीटबेल्ट नही लगाने के अभियोग में 78 एवं 08 मोबाईल फोन का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गई एवं सभी को सडक सुरक्षा एवं यातायात के नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *